मध्य प्रदेशराज्य
पुलिस कर्मियों के रील बनाने पर होगी कार्यवाही : सोशल मीडिया में वायरल रील पर आईजी ने दिया ऐसा आदेश की पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
रीवा l आजकल रील बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है।वायरल वीडियो रील के आधार पर आईजी ने पुलिस कर्मियों को रील बनाने पर सख्ती दिखाई उन्होंने संभाग के पुलिसकर्मियों को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है। दरअसल, आजकल पुलिस कर्मियों को रील बनाने का शौक सर चढ़कर बोल रहा है जिसकी वजह से पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। इसके बाद आई जी ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को रील नहीं बनने को कहा है, साथ ही विभागीय कार्यों के अतिरिक्त कोई अन्य ऐसी पोस्ट ना डालें जो विभाग के गरिमा के खिलाफ हो , उन्होंने आदेश में लिखा है कि पुलिस विभाग के छवि पर प्रतिकूल प्रभाव देखा जा रहा है। बहुत से पुलिसकर्मी वर्दी में अथवा सिविल में अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करते हैं। पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहकर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ऐसा किया जाना अनुशासन के विपरीत होकर उसके पद और गरिमा के प्रतिकूल है इससे जनता के मध्य पुलिस की छवि पर अत्यधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है यदि भविष्य में इस किस्म की कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रकाशित होती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी । आपको बता दें कि सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के रोमांटिक गाने पर थाने के अंदर रील बनाई थी l
गौरब सिंह राजपूत, आईजी रीवा संभाग ने बताया कि रील बनाने पर कार्रवाई की जाएगी l







