पत्नी शराब पीकर करती थी विवाद : वृद्ध पति ने चुन लिया मौत का रास्ता
बाइक, कपड़े छीनकल गालीगलौच कर किया था जलील, मामले की छानबीन जारी


जबलपुर, यशभारत। मदनमहल के सुविधा अस्पताल के पीछे आज गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक वृद्ध व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वृद्ध पति अपनी पत्नी से प्रताडि़त था। पत्नी अक्सर शराब पीकर उससे गालीगलौच करती थी, दरमियानी रात तो पत्नी ने हद कर दी और अपने सगे संबंधियों को लाकर पहले तो पति को जलील किया और फिर बाइक, कपड़े तक छीन लिए। जिसके बाद वृद्ध ने मौत का रास्ता चुन लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि सुविधा अस्पताल के पीछे पेशे से हलवाई पूरन सिंह शर्मा ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर, मामला जांच में लिया है।
गालीगलौच कर किया था जलील, नहीं सक सका पति
जानकारी अनुसार घटना के बाद रहवासियों ने बताया कि दरमियानी रात पति और पत्नी में जमकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी अपने सगे संबंधियों को लेकर पति से झगड़ा करने आई थी और पूरी बस्ती के सामने जमकर गालियां दी और तो और पति की बाइक और कपड़े भी छीन लिए। यह बेइज्जति पति बर्दाश्त नहीं कर सका और फांसी पर झूल गया।
परिवार से रहता था अलग, शराबी थी पत्नी
रहवासियों ने बताया कि पत्नि अक्सर शराब पीकर घर आती थी और नशे में घुत्त होकर पति से मारपीट करती थी। पति यह सब कुछ वर्षों से सह रहा था, इसी के चलते वह परिवार से भी अलग रह रहा था। बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है, अब पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।







