जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पति से विवाद के बाद नदी में नवविवाहित ने लगा दी छलांग: ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किया शव बरामद ….. मच गया हड़कंपा

रीवा यश भारत | नवविवाहित महिला ने जवा सितलह पुल से टमस नदी में छलांग लगा दी इसके बाद हड़कंप मच गया। महिला की नदी में कूदने के बाद जैसे ही कुछ लोगों ने देखा तो महिला को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं बचा सके । बताया जाता है कि पति, महिला को लेने आया था इस दौरान कुछ अनबन हो गई और नाराज पत्नी ने नदी में छलांग लगा दी ।

 

जानकारी के अनुसार राहगीरों ने उक्त महिला को कूंदते देखा है जिसे बचाने एक युवक ने भी नदी में कूदकर महिला को बचाने का प्रयास किया है लेकिन नहीं बचा पाया, सूचना मिलने पर जवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची है उक्त महिला के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उक्त महिला रंजना मांझी पति अर्जुन मांझी उम्र 23 वर्ष ग्राम पंचायत सितलहा की रहने वाली थी ससुराल से दो दिन पहले मायके में आई थीं।

 

तीन साल हुए थे शादी को एक बच्ची है

जानकारी अनुसार बताया जाता है कि महिला के विवाह के 3 साल हुए थे और एक बच्ची भी है। वहीं पति आज अपने ससुराल बुलाने आया था परन्तु किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और पति नाराज हो चला गया और पीछे पीछे पत्नी टमस नदी में जाकर नदी में छलांग लगा दी प्रत्यक्षदर्शी का कहना कि महिला के कूदते ही कुछ लड़के भी कूद गए और बचाने का प्रयास किया किंतु बचा नहीं पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button