पति ने ससुर से की मारपीट, पीडि़ता को घोंप दिया चाकू : पीडि़ता को केस में राजीनामा करने धमका रहा आरोपी

जबलपुर, यशभारत। पाटन में पत्नी के पिता के साथ मारपीट करने के बाद अब पति मामले में राजनीमा करने पत्नी पर दबाव बना रहा था। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पीडि़ता पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय महिला निवासी ग्राम जूरी कला ने बताया कि उसकी शादी 2013 में राजा मल्लाह के साथ हुई थी। लगभग 8-9 माह पूर्व अपने पति राजा मल्लाह के साथ शहपुरा में एक खेत में रह कर मजदूरी करते थे तभी उसके पिता नर्मदा प्रसाद मल्लाह निवासी बरपटी बेलखेडा उसे लेने गये थे तब पति ने पिता तथा उसके साथ मारपीट की थी जिसका केस पाटन न्यायालय में चल रहा है। पति उससे कई बार केश में राजीनामा करने की कह रहा था लेकिन उसने राजीनामा करने से मना कर दिया। लगभग 2 माह से अपने बच्चों की पढाई के लिये सिविल लाईन पाटन में किराए के मकान में रह रही है । आज उसी केस की पेशी थी वह तथा पिता नर्मदा प्रसाद मल्लाह न्यायालय में पेशी करने गये थे पेशी के बाद । वह अपने घर में थी तभी पति बाहर से ही उसे गाली गलोज करते हुऐ आया और कहा कि राजीनामा क्यों नही कर रही है उसने राजीनामा करने के लिये मना किया तो पति राजा मल्लाह नेसब्जी काटने की छोटी चाकू से हमलाकर घायल कर दिया।







