मध्य प्रदेशराज्य

पति की हृदयाघात से मौत के बाद पत्नी ने किया सुसाइड : क्षेत्र में सनसनी

रीवा । रीवा में हृदयाघात से पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने भी आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

 

शहर के प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसायी परमानंद सोनी ( पम्मी) के घर में मातम छा गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पम्मी का बेटा प्रदीप सोनी विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर में स्थित कॉलोनी में रहता था। एक दिन पहले पत्नी के उत्तराखंड स्थित मायके चले जाने से वे घर में अकेले थे। रविवार को दोपहर तक जब उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ तो पिता सहित परिवार के अन्य लोगों को चिंता हुई।

बोदाबाग स्थित पैतृक आवास से परिवार के लोग वहां पहुंचे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अंततः दरवाजा तोड़ा गया। परिजन जब अंदर पहुंचे तो प्रदीप को बाथरूम में मृत अवस्था में पाया। माना जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से जान चली गई। उधर, इसकी जानकारी मिलते ही मायके में मौजूद पत्नी ने सुसाइड कर लिया।

 

बताया गया है कि प्रदीप लोहे का कारोबार करता था। इस घटना पर सराफा मंडल ने शोक जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button