भोपालमध्य प्रदेश

नाना पाटेकर का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति : मोहन यादव

मुंबई, यशभारत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि संघर्षशील और मध्यमवर्गीय जीवन से निकलकर नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और विशिष्ट शैली से देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर का अभिनय केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें समाज और जीवन की वास्तविकताओं की गहरी झलक दिखाई देती थी। उन्होंने अनेक सामाजिक विषयों को अपने अभिनय के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया और भारतीय सिनेमा को कई यादगार भूमिकाएं दीं। उनके निधन से कला जगत में बड़ी रिक्तता पैदा हुई है।

मोहन यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अपने मुंबई दौरे को निवेश और औद्योगिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में ऊर्जा, खनन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में निवेश के अवसरों से अवगत कराया जाएगा। सरकार का लक्ष्य निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button