मध्य प्रदेशराज्य

नाग पंचमी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : करीब 35 सर्पों का किया रेस्क्यू 

जबलपुर यश भारत lवन विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 सांपों का रेस्क्यू किया है lजानकारी के अनुसार अपूर्व शर्मा रेंजर जबलपुर ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य वन संरक्षक कमल अरोड़ा , वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा, एवं उपवनमंडल अधिकारी पी.के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई जिसमें अभी तक लगभग 35 सांपों को रेस्क्यू कर लिया गया है | अधिकांश सांप कोबरा प्रजाति के हैं और कुछ धामन प्रजाति के भी हैं |

 

इस कार्य में गुलाब सिंह (परिक्षेत्र सहायक), रेस्क्यू दल, परिक्षेत्र का समस्त स्टाफ और सर्प मित्र के सहयोग से रेस्क्यू कार्य किया गया है |

 

गौरतलब है कि प्रति वर्ष परिक्षेत्र जबलपुर द्वारा कार्यवाही की जाती है जिसके फलस्वरूप लगातार सर्पों के प्रदर्शन और रेस्क्यू में गिरावट आ रही, सन 2023 में लगभग 150 सांप का रेस्क्यू किया गया था वही सन 2024 में लगभग 65 सांप का रेस्क्यू किया गया था, इस वर्ष अभी तक 35 सांप का रेस्क्यू कार्य किया गया है जो यह दर्शाता है कि विभाग की सक्रियता एवं कार्यवाही से सपेरों मे भय है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button