मध्य प्रदेशराज्य

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान : ऑटो, मैजिक तथा अन्य सार्वजनिक वाहनों में नशा मुक्ति के पोस्टर चिपकाकर दिया संदेश, शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों एवं स्टॉफ को दिलाई शपथ         

  दमोह lनशे से दूरी- है जरूरी विशेष अभियान के 5वे दिन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को दमोह के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जाकर नशा से होने वाले भयावह परिणामों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले विकारों, अवगत कराया गया तथा विद्यार्थियों तथा आमजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा यातायात पुलिस एवं थाना पथरिया पुलिस द्वारा नशा मुक्ति आधारिक नुक्कड़ नाटक का मनमोहक मंचन भी किया।साथ ही क्षेत्र में ऑटो, बस तथा अन्य सार्वजनिक वाहनों में नशा मुक्ति के पोस्टर चिपकाये गए एवं लोगों को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित का संदेश प्रसारित किया गया l

इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें नशा छोड़ने और इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, व्यस्त बाजारों एवं यातायात चौराहों पर आमजन से सीधा संवाद किया तथा उन्हें नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों की जानकारी दी।

कहां कहां आयोजित किया गया

बस स्टैंड दमोह, नव जागृति स्कूल दमोह, झंडा चौक पथरिया, रानी दुर्गावती स्कूल सिंगरामपुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैसाबाद, बस स्टेशन एवं हाट बाजार तारादेही, बस स्टैंड नोहटा,शासकीय माध्यमिक शाला फुटेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा।

 

जागरूक किया गया: सुजीत सिंह भदौरिया अति. पुअ. दमोह, सूबेदार अभिनय साहू कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक दमोह,निरी दलबीर सिंह मार्को (था प्र यातायात), निरी मनीष कुमार (था प्र कोतवाली), निरी अमित मिश्रा (था प्र पथरिया), निरी सरोज ठाकुर (था प्र पटेरा), उनि राजीव पुरोहित (चौप्र सिंगरामपुर), उनि आलोक (था प्र तारादेही), उनि अभिषेक पटेल (थाप्र नोहटा), उनि प्रीति पांडे (थाप्र गैसाबाद), सउनि आनंद कुमार (चौप्र फुटेरा), उनि नितेश जैन (थाप्र तेंदूखेड़ा), उनि सौरभ शर्मा थाना हटा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button