नगर निगम अध्यक्ष चुनाव कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी होंगे अयोध्या तिवारी भाजपा कर रही भोपाल से हरी झंडी का इंतजार

जबलपुर यश भारत। बुधवार को जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से अयोध्या तिवारी बंटी को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया जा रहा है। वही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहले रिंकू विज के नाम को लेकर सहमति बनी हुई थी लेकिन भोपाल जो 3 नाम भेजे गए हैं उसमें रिंकू विज के साथ लवली नानंद और महेश राजपूत का भी नाम है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी देर रात तक भोपाल से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही है। वहीं कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर भी है कांग्रेस जहां अपना आंकड़ा निर्दलीय और ए आई एम आई एम के दो पार्षदों को जोड़कर 36 बनाए हुई थी उसमें ए आई एम आई एम के अलावा 1- 2 मुस्लिम पार्षदों ने मतदान से दूरी बनाने की बात कही है। जिसके चलते कांग्रेस की राह और कठिन हो गई है लेकिन भाजपा को लेकर भी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।