देश

धूमधाम से हुई गौवर्धन पूजा :कलेक्टर,विधायक सहित भक्तों ने की गौ पूजा

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी मुख्य सहित गोवर्धन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसका जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ कारीरात गौशाला में आयोजित किया गया।  

कलेक्टर शीतला पटले, विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित जनप्रतिनिधियों व लोगो ने परंपरागत विधि से गौवर्धन पूजन किया एवं गौवंश को गो ग्रास खिलाकर सेवा, समर्पण और संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर सजीव गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा की गई। गौशाला परिसर में वातावरण भक्ति गीतों, शंखध्वनि और हरि नाम से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में अतिथियों ने गौशाला में सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैविक जीवनशैली से भी जुड़ी है।

पशुपालन विभाग के द्वारा जैविक खेती एवं उन्नत पशुपालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने उपस्थित कृषकों और गौशाला प्रबंधकों को गोमय, गोमूत्र, पंचगव्य आदि उत्पादों के उपयोग से प्राकृतिक खेती करने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाने एवं पशुपालन को आय के प्रमुख साधन के रूप में विकसित करने की जानकारी दी।

कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि गौवंश हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गौआधारित जैविक खेती से न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ती है, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ती है। उन्होंने जिले के सभी कृषकों से गौसंवर्धन एवं जैविक खेती को अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, कलेक्टर शीतला पटले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गौसेवक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिले के धनोरा, घंसौर, केवलारी, लखनादौन, छपारा, बरघाट,कुरई विकास खण्ड के ग्रामो व गोशालाओं में भी कार्यवाही आयोजित किये गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button