मंडला lजिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माखा टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे रखे धान के बोझे से टकराकर एक मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान पालासुंदर निवासी 52 वर्षीय कृपाल सिंह यादव, पिता धन्नू लाल यादव के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है l
बताया जा रहा है कि कृपाल सिंह यादव मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे रखे धान के गट्ठर से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गए।
हेलमेट न पहनने के कारण उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में नैनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
Back to top button