मध्य प्रदेशराज्य
दो दरिंदों ने मंदबुद्धि किशोरी के साथ किया गैंगरेप : पीड़िता हुई गर्भवती…. दोनों आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

रीवा lजिले के जवा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां दो दरिंदों ने मंदबुद्धि किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 6 माह पूर्व हुई दरिंदगी का खुलासा पीड़िता के गर्भवती होने पर हुआ। इधर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
बताया जा था है कि दिमागी हालत ठीक नहीं होने पर किशोरी अक्सर गांव में घूमती रहती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी राहुल चर्मकार पिता रामाश्रय व दीपक चर्मकार पिता भारत निवासी भनिगवां उसे सूनसान स्थान पर ले गए और दरिंदगी की। बीमारी के कारण पीड़िता घटना को भी नहीं समझ पाई और न ही परिजनों को जानकारी दे सकी। इस दौरान किशोरी में शारीरिक बदलाव देखकर परिजनों ने पूछा तो दोनों आरोपियों द्वारा गलत काम करने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को जवा थाने ले गए। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
इन्होंने कहा…..
घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी शिकायत के तत्काल बाद फरार हो गए। इनमें से एक आरोपी शादीशुदा है। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को पकडने का प्रयास कर रही है।
विवेक सिंह, एसपी







