जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिवनी जिले के हरदुली ग्राम के कुएं में 1 महिला और 2 बच्चों के शव मिले

 

सिवनी यशभारत। सिवनी जिले के धनोरा थाना अंतर्गत हरदुली ग्राम के कुएं में एक महिला और दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही धनोरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां तीनों मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। और पंचनामा कार्रवाई की गई। पूरे मामले को लेकर धनोरा पुलिस द्वारा महिला के परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।कि आखिर घटना के पीछे क्या कारण है। फिलहाल धनोरा पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर उनका पंचनामा तैयार कर लिया है। और तीनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा लाया जाएगा। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है। लेकिन इस घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल है। पुलिस द्वारा यह भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि यदि महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है तो किसने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिसके कारण ये दर्दनाक घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel