जबलपुरमध्य प्रदेश

दोस्त से मिलकर घर लौट रहे युवक का फोड़ दिया सिर : पाने से आंख पर किया वार

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के शंकर नगर में दोस्त से मिलकर घर लौट रहे युवक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। घटना में आरोपियों ने घेरकर युवक के आंख के पास लोहे के पाना और लकड़ी के पट्टे से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि नारायण चौधरी 19 वर्ष निवासी सुहागी पुरानी बस्ती ने बताया कि अपने दोस्त निखिल अहिरवार के साथ अरूण साहू से मिलने जा रहा था। आते समय शंकर नगर सुहागी के पास आदी पटैल, लकी एवं अर्जुन सिंह उर्फ कालू तीनों ने उसे रोक लिया और शराब पीेने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने मना किया तो तीनों गाली गलोज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर पाना से हमलाकर आंख के पास हमला कर दिया इतना ही नहीं दोनों ने भी जमकर मारपीट कर पट्टे से हमला कर सिर घायल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button