भोपालमध्य प्रदेश

देश की सबसे लंबी जल सुरंग अंतिम चरण में, शुक्रवार को निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव कटनी की स्लीमनाबाद जल सुरंग से महाकौशल क्षेत्र की सिंचाई क्षमता को मिलेगा बड़ा विस्तार

Country's longest water tunnel nears completion; Chief Minister Mohan Yadav to conduct an inspection on Friday. Katni's Sleemanabad water tunnel will significantly boost the irrigation capacity of the Mahakaushal region.

देश की सबसे लंबी जल सुरंग अंतिम चरण में, शुक्रवार को निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

कटनी की स्लीमनाबाद जल सुरंग से महाकौशल क्षेत्र की सिंचाई क्षमता को मिलेगा बड़ा विस्तार

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी स्लीमनाबाद जल सुरंग परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कटनी जिले में निर्माणाधीन करीब 11.952 किलोमीटर लंबी यह जल सुरंग देश की सबसे लंबी और तकनीकी रूप से सबसे जटिल सिंचाई जल सुरंगों में शामिल मानी जा रही है। परियोजना के पूरा होने से महाकौशल क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा और हजारों किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को कटनी पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति शेष कार्य और संभावित पूर्णता की समय-सीमा की जानकारी भी लेंगे। राज्य सरकार के अनुसार स्लीमनाबाद जल सुरंग परियोजना आधुनिक तकनीक के माध्यम से तैयार की जा रही है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी जिससे कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की आय में भी सुधार होने की उम्मीद है। सरकार इस परियोजना को प्रदेश के जल संसाधन विकास की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल मान रही है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने से महाकौशल क्षेत्र के कृषि विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button