इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन को भाई बनकर प्रेमी ले उड़ा : ब्यूटी पार्लर के बहाने भागी दुल्हन

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

इंदौर में शादी का मंडप तैयार था। उज्जैन से बारात भी आ चुकी थी। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ तैयार होने ब्यूटी पार्लर के लिए निकली। इधर दूल्हा घोड़ी चढ़कर बैंड-बाजों के साथ मंडप पहुंच गया। सभी दुल्हन के इंतजार में थे, समय बीतता गया मगर वह नहीं लौटी। दूल्हे का सब्र टूट गया। ब्यूटी पार्लर जाकर देखा तो दुल्हन वहां नहीं मिली। परिजनों ने उसे कई घंटों तक तलाश किया। जब दुल्हन नहीं मिली तो दूल्हा एमजी रोड थाने पहुंच गया और पुलिस से बोला- मेरी दुल्हन को ढूंढकर ला दो।

एमजी रोड थाना प्रभारी धर्मवीर नागर ने बताया, उज्जैन निवासी जितेंद्र डागर की शादी रोशनी पिता विनोद डागर से तय हुई थी। जितेंद्र बारात लेकर बुधवार को इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र स्थित उषा फाटक पहुंचा। लड़की मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो दूल्हा थाने पहुंचा था। मामला अन्नपूर्णा थाने का था इसलिए उसे वहां शिकायत कराने के लिए कहा।

दुल्हन की मां ने बताया,  बेटी के एक दोस्त आकाश का अक्सर घर में आना-जाना रहता था। वह भी नहीं दिख रहा था। उसे ढूंढा तो वो भी गायब था। आकाश तो रोशनी का भाई जैसा था। हम उस पर पूरा भरोसा करते थे। उन दोनों का फोन बंद आ रहा है। रोशनी को आकाश ही लेकर गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu