जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिन दहाड़े घर की छप्पर खोलकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार  :  30500 रूपये बरामद,बंडोल पुलिस की कार्यवाही

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सिवनी यश भारत)जिले की बंडोल पुलिस ने घर की छप्पर खोलकर चोरी करने वाले 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनसे 30500 रूपये बरामद किये हैं। बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने बताया की 1 अक्टूबर को रामभवन पिता रामगोपाल मालवी निवासी छिंदग्वार ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह गल्ला एवं किराना सामान का व्यापार करता है। बीते दिन परिवार सहित काम से सिवनी गया था।

 

शाम को जब वापस आया तो देखा कि घर दीवाल मे बने जंगला की खिडकी टूटी थी। आलमारी में रखे करीब 35000 रूपये नही मिले। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी करना बताया। जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरूध्द मामला पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। और जांच शुरू की गई।

 

और आरोपी रोहित पिता पेश्या उईके उम्र 21 साल, आयुष पिता नंदन कुर्वेती उम्र 19 साल दोनो निवासी छिंदम्वार थाना बंडोल को गिरफ्तार किया गया। जिनसे 30500 रूपये जप्त किये गए। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बंडोल राजेश कुमार दुबे, सहायक उपनिरीक्षक शिवेन्द्र वसुले, प्रधान आरक्षक अमर उईके, आरक्षक राहुल कुशवाह, सतीश पाल, दशाराम भलावी सहित अन्य पुलसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu