मध्य प्रदेशराज्य

दर्दनाक सड़क हादसा : युवक की मौत, घर जा रहा था बाइक से , अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Table of Contents

सागर l गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में रहली रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा है।

बताया जा रहा है कि परसू पिता हल्लाई अहिरवार (38) साल निवासी हरदौट बाइक पर सवार होकर गढ़ाकोटा से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी रहली रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है l

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा। घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button