मध्य प्रदेशराज्य

दर्दनाक सड़क हादसा: पति पत्नी और 18 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को पीछे से कुचला

Table of Contents

ग्वालियर lमध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। जिसे देखकर राहगीरों की रूह कांप गईl बिजौली थाना क्षेत्र के रतवाई में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को पीछे से कुचल दिया। इस हादसे में किसान चंद्रपाल जाटव (45), उनकी पत्नी राजश्री (40) और 18 वर्षीय बेटी अर्पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से जालौन (यूपी) का रहने वाला यह परिवार अपनी बेटी अर्पिता को JEE (MAIN) की परीक्षा दिलाने ग्वालियर आया था। अर्पिता का सेंटर रतवाई स्थित BBM कॉलेज में था। रास्ता भटकने के कारण वे केंद्र से थोड़ा आगे निकल गए थे। राहगीर से रास्ता पूछकर जब वे वापस लौट रहे थे, तभी काल बने डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। परीक्षा केंद्र से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अर्पिता के इंजीनियर बनने के सपने और पूरे परिवार का जीवन समाप्त हो गया।

मंजर देख दहल गया दिल

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों के शव सड़क पर बिखर गए। अर्पिता के बैग में रखे एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज खून से सन गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर अनुभवी अधिकारियों की रूह भी कांप उठी।

चंद्रपाल के पीछे अब उनके दो बेटे, सत्यम और बिट्टू बचे हैं, जिनके सिर से माता-पिता और बड़ी बहन का साया एक साथ उठ गया है। पुलिस ने खाका से भरे डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button