जबलपुरमध्य प्रदेश

त्रिपुर सुंदरी जा रहे सायकिल सवार व्यापारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट में त्रिपुर सुंदरी मंदिर जा रहे एक सायकिल सवार व्यापारी को अज्ञात वाहन ने बीच रोड रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। आसपास के अन्य लोगों ने तत्काल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राममिलन लोधी पिता रघुनाथ लोधी 46 साल तेवर का निवासी था और शासकीय स्कूल के पास किराने की दुकान का संचालत करता था। कल युवक अपनी सायकिल से मां के दर्शन करने मंदिर जा रहा था, तभी मंदिर मेन रोड पर एक अज्ञात वाहन चालक ने सायकिल सवार को सीधी टक्कर मार दी।

सायकिल सवार रोड से दस फिट दूर तक घिसटा

अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार के साथ आया और सायकिल सवार को सीधी टक्कर मार दी। जिसके बाद मृतक सायकिल समेत रोड से करीब दस फिट दूर उछलकर जा गिरा। जिसे सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button