सतना lजिले के सभापुर थाना क्षेत्र में सलैया-बिरसिंहपुर मार्ग पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गौरा निवासी पुष्पेंद्र डोहर (23) अपने मामा के लड़के जितेंद्र के साथ मोटरसाइकिल से बडखेरा से बिरसिंहपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वे सलैया रोड पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक एमपी 17 एमवाई 1845 ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।