जिला चिकित्सालय में नर्सिंग की छात्रा का कत्ल : सोशल मीडिया से हुई जान पहचान, प्यार के जुनून में पागल हुए आरोपी ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
फास्ट्रेक कोर्ट में पुलिस ले जाएगी मामला, जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिजनों से मिलकर दी आर्थिक सहायता.. कांग्रेस में सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर यशभारत। जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष के सामने आरोपी अभिषेक कोष्ठी ने नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही संध्या चौधरी को गले में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर कडी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी युवक को शक था की मृतिका उसे धोखा दे रही है जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगाल
वहीं पीडि़त परिजनों ने नम आंखों से मृतिका का अंतिम संस्कार किया। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मृतक संध्या के परिजनों ने चकाजाम कर आरोपी को तुरंत फांसी देने व उसका मकान तोडऩे की मांग कर रहे थे पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की समझाईश के बाद चकाजाम समाप्त किया। वही मृतक संध्या का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा तो पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। संध्या का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में कर दिया गया है। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों का रो-रो- कर हाल बेहाल था।
सोशल मीडिया पर हुई जान पहचान
जानकारी के अनुसार संध्या और अभिषेक की जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी, और लगभग दो साल वह साथ थे, अभिषेक को शक था कि संध्या उसके साथ धोखा कर रही है इसके चलते उसने घटित कारित की।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे केस
कोतवाली नगर निरीक्षक गौरव चांटे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अभिषेक कोष्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जायेगी।
मृतक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक जालम सिंह पटैल
कल जिला चिकित्सालय के सामने जहां पीडि़त के परिजन प्रदर्शन कर रहे थे वहां पूर्व विधायक जालम सिंह पटैल व जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने पहुंचकर पीडि़तों से मुलाकात की, साथ ही उन्हें अपनी ओर से 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद भी प्रदान की। प्रशासन ने भी रेडक्रास के माध्यम से 50 हजार रूपये की मदद उपलब्ध करायी। पूर्व विधायक की समझाईश के बाद प्रदर्शनकारियों ने चकाजाम समाप्त किया तथा शव का परीक्षण कराने राजी हुए।
कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
जिला चिकित्सालय में हुई घटना को लेकर कांग्रेस नेता लाखन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने ज्ञापन सौंपा और मांग की कि घटना के दोषी को अविलंब सजा मिले साथ ही जिले में चल रहे अवैध कार्यों पर भी पुलिस लगाम लगाये।







