इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव; आचार संहिता लागू, 25 जून से 8 जुलाई तक मतदान

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने पंचायत चुनाव का ऐलान किया। आयुक्त ने कहा कि बारिश के कारण पहले पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। पंचायत क्षेत्र के लिए आचार संहिता आज से लागू कर दी गई। नगरीय निकाय में इसका प्रभाव नहीं होगा। पहले चरण में 25 जून को, दूसरे 1 जुलाई चुनाव और 8 जुलाई को तीसरे चरण में चुनाव होगा। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान। पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा।

चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे। नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है। वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।

पहले चरण में 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है। दूसरे चरण में 23,988 केंद्रों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं। प्रत्येक चरण में 6649 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि मतदान केंद्र 20606 हैं। 5 जिलों में एक चरण में ही चुनाव हो जाएगा। 8 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। बाकी 39 जिलों में तीन चरणों में चुनाव होगा। मतगणना 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा।

CM शिवराज बोले- पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख का पुरस्कार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समरस पंचायतों एवं उनके विकास की दृष्टि से आदर्श ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार की घोषणाएं की हैं। ऐसी ग्राम पंचायतें जहां निर्विरोध निर्वाचन और सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सरपंच निर्विरोध चुने जाने पर पंचायत को 5 लाख, दूसरी बार निर्विरोध होने पर 7 लाख, पूरी पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

पंचायतों को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार, जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार, स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार, महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button