जबलपुरमध्य प्रदेश

तिलवारा में तलवारबाजी से हड़कंप: 4 आरोपियों ने युवक के घर का दरबाजा तोडऩे की कोशिश, बाहर निकलते ही तलवार और डंडों से किया वार

जबलपुर, यशभारत। तिलवारा के जोधपुर पड़ाव में पुरानी रंजिश को लेकर चार आरोपियों ने युवक के घर में धाबा बोलते हुए पहले तो जमकर गालीगलौच की और घर का दरबाजा तोडऩे की कोशिश की। जिसके बाद युवक घर से बाहर निकला तो तलवार और डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि संजू उर्फ सारंग उर्फ संजय अहिरवार 21 वर्ष निवासी जोधपुर पड़ाव ने पुलिस को बताया कि जब वह दरमियानी रात घर पर था तभी विक्की यादव, अनिकेत यादव, शरद यादव, निखिल यादव उसके घर पर आये और गालीगलौच करते हुए घर का दरबाजा तोडऩे लगे। जब वह बाहर निकला तो विक्की यादव ने तलवार से हमला से सिर में हमला कर दिया। घटना के दौरान अनिकेत ने डंडा से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग बीचबचाव करने आए तब कहीं जाकर दबंग वहां से फरार हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button