तस्करी नेटवर्क : 6 आरोपी गिरफ्तार : 2 कार सहित गांजे का जखीरा बरामद

रीवा। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त सिंह चौहान रीवा क्षेत्र रीवा, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा नशे की बिक्री एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगाने हेतु लगातार चलाये जा रहे अभियान प्रहार-2 के तहत थाना बिछिया पुलिस ने नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा 28 किलो 930 ग्राम कीमती करीबन 4,20,000/- रूपये का जप्त किया गया एवं 06 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
नेतृत्व में प्रशिक्षु आईपीएस. राजीव अग्रवाल थाना प्रभारी बिछिया एवं पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्री करने की मुखबिर की विश्वस्त सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत खड्डा रीठी तलाब भीटा के पास आरोपीगण (1) अतुल पटेल पिता रामायण प्रसाद पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम घोर्पा थाना मनगवां जिला रीवा (2) राधेश्याम (3) आशीष पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी घोपी थाना मनगवां जिला रीवा (4) सुनील कुमार जायसवाल पिता स्व. कमला प्रसाद जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पोडी थाना सेमरिया जिला सीधी (5) अनुज निषाद पिता शिव नारायण निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी जसरी पूर्वा थाना जसपुरा जिला बदा उत्तरप्रदेश (6) राजा जायसवाल पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 26 वर्ष निवार्सी पोड़ी थाना सेमरिया जिला सीधी के कब्जे से 28 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,20,000 /- रूपये एवं 02 नग अबैध मादक पदार्थ गाँजा परिबहन हेतु उपयोग किये जा रहे वाहन किमती 20,00000 रूपये, 08 नग मोबाईल फोन 80,000/- रूपये एवं नगदी 73050/- रूपये नगदी कुल 2573050 रूपये मुताविक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपियो गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणो का उक्त कृत्य अपराध धारा 8,20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाये जाने से मौके की कार्यवाही कर थाना वापसी पर प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपीगणः- 01. अतुल पटेल पिता रामायण प्रसाद पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम घोपी थाना मनगवा जिला रीवा (म०प्र०)
02. राधेश्याम कश्यप पिता रामबहादुर कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी जसरीपुर्वा थाना जसपुरा जिला बादा (उ०प्र०)
03. आशीष पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी घोपी थाना मनगवा जिला रीवा (म०प्र०)
04. सुशील कुमार जैसवाल पिता स्व० कमला प्रसाद जैसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी पोडी थाना सेमरिया जिला सीधी
05. अनुज निषाद पिता शिवनारायण निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी जसरीपुर्वा थाना जसपुरा जिला बादा (उ०प्र०)
06. राजा जैसवाल पिता मुन्ना जैसवाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पोडी थाना सेमरिया जिला सीधी (म०प्र०)
बरामद मशरूकाः 28 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,20,000 /- रूपये एवं 02 नग अबैध मादक पदार्थ गाँजा परिवहन हेतु उपयोग किये जा रहे वाहन कार कीमती 20,00000/- रूपये, 08 नग मोबाईल फोन 80,000/- रूपये एवं नगदी 73050/- रूपये सहित नगदी कुल 2573050/- रूपये।







