देश

डाकघर की 50 साल पुरानी सर्विस होगी बंद, 1 सितंबर से केवल ‘स्पीड’ पोस्ट से होगा कामकाज

कटनी, यशभारत। भारतीय डाक विभाग अब अपनी 50 साल से भी अधिक पुरानी प्रतिष्ठित सेवा को समाप्त करने जा करने जा रहा है। विभागीय सूत्रों की ख़बर के अनुसार डाक विभाग एक सितंबर से रजिस्ट्री के माध्यम से की जाने वाली डाक सेवा बंद कर रहा है।

गौरतलब हैं पोस्ट ऑफिस ये सेवा आज भी हमारी आपकी चिट्ठी पत्री, व आवश्यक डाक पहुंचाने का सबसे किफायती और भरोसेमंद साधन है। इंडिया पोस्ट की रजिस्ट्री सर्विस जिसकी खूबी ये है कि इसकी पहुंच देश के हर कोने में है। जिसका चार्ज भी कम है वही इसके साथ एक नालेजमेट पावती भी होती है।जिससे आपको पता होता था की हमारी डाक या आवश्यक कागजात सम्बंधित तक पहुँच गए। इस सेवा से जॉब ऑफर से लेकर लीगल नोटिस और सरकारी फरमान के लिए इससे भरोसे की कोई दूसरी सर्विस नहीं है। और ये सर्विस बेहद किफायती है, औऱ कम खर्च की हैं।
मगर आगे से ऐसा नहीं होगा। क्योंकि भारतीय डाक विभाग ने अब अपनी 50 साल से भी अधिक पुरानी प्रतिष्ठित सेवा को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। अब एक सितंबर से नागरिक अपने पार्सल को विश्वसनीय और सस्ती रजिस्ट्री के माध्यम से नहीं भेज पाएंगे।

अब सिर्फ स्पीड पोस्ट से होगी सेवा

बताया जाता है की भारतीय डाक विभाग ने इस सेवा को अपनी महंगी स्पीड पोस्ट सेवा में विलय करने का आदेश जारी कर दिया है। विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो अब हर पार्सल या कागज पत्री पर मोटा-माटी दोगुना पैसा खर्च करना होगा। उदाहरण के लिए, अब तक जो 20 ग्राम का पार्सल लगभग 26-27 रुपये में रजिस्ट्री हो जाता था, उसे स्पीड पोस्ट से भेजने के लिए 41 रुपये चुकाने होंगे, जो लगभग 75 फीसदी ज्यादा हुआ।
डाक विभाग के अनुसार यह कदम परिचालन दक्षता बढ़ाने और सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाया गया है। विभाग का दावा है कि एक ही तरह की दो सेवाओं (रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट) को चलाने में दोगुने मैनपावर का इस्तेमाल हो रहा था और इस विलय से ट्रैकिंग तंत्र बेहतर होगा और ग्राहकों को अधिक सुविधा मिलेगी।

लोगो की जेब पर पड़ेगा असर, अन्य सुविधाएं बढ़ेगी

इस सेवा से अब लोगो की जेब पर असर पड़ेगा लेकिन दूसरी तरफ इसी जेब से अब पार्सल या दूसरी सर्विस का पेमेंट करने पर आसानी होने वाली है। अब पोस्ट ऑफिस की सेवाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जहां अब डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी,डाक विभाग नया आईटी सिस्टम और एप्लिकेशन लागू करेगा, जिससे UPI के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा. डाकघर अपने आईटी सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है, इसके बाद पोस्ट ऑफिस में भी UPI पेमेंट के जरिए भुगतान कर पाएंगे।

images 31 5

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button