ठंडे को देखते हुए सुबह 9 बजे से लगेंगे शहर के स्कूलः 1 से 8 जनवरी तक के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

जबलपुर,यशभारत। शहर सहित जिलेभर में लगातार तेज सर्दी पढ़ रही है। सर्दी से बचनेके लिए नागरिकों द्वारा अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसी के तहत तेज सर्दी को देखते हुए सुबह 9 बजे से पहले स्कूल खुलने पर रोक लगा दी है। अब 9 बजे के बाद ही स्कूल खुल सकेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर शहर के समस्त स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों को सुबह 9 बजे से किया गया है।इस संबंध में प्राचार्यों और स्कूलों को पत्र जारी किया गया है। पिछले तीन दिन से इस सीजन की सबसे तेज सर्दी पढ़ रही है। सर्दी के कारण हर कोई खासा परेशान है।
प्रदेश के साथ ही जबलपुर में कड़ाके जकी ठंड शुरू हो गई है। तापमान में अचानक गिरावट आ गई है। इसके चलते शीतलहर की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने भी संभाग के शीतलहर की चपेट में आशंका जताई है। सर्दी के इस मौसम में स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की आशंका है। लिहाजा, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सुबह की पाली में संचालित होने वाले स्कूलों को 9 बजे शुरू करने का आदेश दिया है। यह व्यवस्था 1 से 8 जनवरी तक रहेगी।
