मध्य प्रदेशराज्य

ट्रैफिक रूल्स तोड़े तो अब खैर नहीं :  प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाली 3 बसों पर ठोक लंबा जुर्माना, बस ऑपरेटर में हड़कंप … पढ़ें पूरी खबर

Table of Contents

सिवनी भारत:-सिवनी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कुछ वाहन संचालक नियमों को ताक में रखकर वाहन चला रहे हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस सिवनी सक्रिय रूप से अभियान चला रही है।

इसी क्रम में आज दोपहर के समय बरघाट रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित बसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा बरघाट रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान तीन बसें—क्रमांक MP50 HE 4154, MP20 PA 1184 एवं MP22 P 8101—प्रतिबंधित मार्ग पर नियमों का उल्लंघन करते हुए चलती पाई गईं।

यातायात थाना प्रभारी विजय बघेल ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत की गई। चेकिंग दल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह परिहार द्वारा प्रत्येक बस पर ₹5000 का जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल ₹15,000 का समन शुल्क वसूल किया गया।

यातायात पुलिस ने बस संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। बरघाट रोड को बसों एवं भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है, इस आदेश का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में नियमों की अनदेखी करने पर कठोर कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालक का लाइसेंस निलंबन प्रस्तावित किया जाएगा।

यातायात पुलिस सिवनी ने जिले के समस्त बस संचालकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और यातायात को सुगम बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस ने जागरूकता संदेश देते हुए कहा—“सड़क का अनुशासन, दुर्घटनाओं का समाधान है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button