कटनी

झपटमारी करने वाला बदमाश पकड़ाया, बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम

कटनी, यशभारत। उमरियापान पुलिस ने झपटमारी करने वाले बदमाश को पकडक़र जेल भेजा है। आरोपी युवक के कब्जे से मोबाइल फोन व एवं नगद रूपए भी बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी महेन्द्र जायसवाल ने बताया कि दुर्गावती पटेल ने उमरियापान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अगस्त को शाम करीब 05.30 बजे साप्ताहिक बाजार उमरियापान में भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति आया और तेजी से झपट्टा मारकर हाथ में रखी पोलीथीन छीनकर भाग गया, जिसमें मोबाइल तथा नगद 9 हजार रूपये रखे थे। रिपोर्ट पर उमरियापान थाने में धारा 304(2) का पंजीबद्ध कर इन्वेस्टिगेशन की जा रही थी। तकनीकी सूत्र एवं मानवीय सूत्र के आधार पर गूढ़ा निवाशी धनेंद्र लोनी द्वारा घटना कारित करना पाए जाने पर धनेंद्र लोनी पिता जानकी प्रसाद लोनी निवासी गूढ़ा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आराऐपी ने वारदात को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया और उसके कब्जे से मोबाइल एवं नगद रूपए बरामद किए गए। आरोपी धनेंद्र को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र जायसवाल, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, आशीष झारिया, अजय तिवारी, सतेन्द्र चौरसिया, नीलेश पटेल, मोहन मुबेल, रोहित झारिया, दुर्गा शुक्ला एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button