जो लोग वेलेंटाइन मनाते है उनको अपना वेलेंटाइन देश और सैनिकों को मानकर सर्वाधिक प्रेम उनसे करना चाहिये
माय नेशन माय वेलेंटाइन के संदेश के माध्यम से युवा मोर्चा ने दी पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि
![जो लोग वेलेंटाइन मनाते है उनको अपना वेलेंटाइन देश और सैनिकों को मानकर सर्वाधिक प्रेम उनसे करना चाहिये 1 WhatsApp Image 2022 02 14 at 20.03.52](https://yashbharat.co.in/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-14-at-20.03.52-780x470.jpeg)
जबलपुर। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एवं भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे के मुख्य उपस्थिति में “MY NATION MY VALENTINE” पुलवामा के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि का कार्यक्रम भंवरताल गार्डन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दिन जो लोग वेलेंटाइन मनाते है उनको अपना वेलेंटाइन देश और सैनिकों को मानकर सर्वाधिक प्रेम उनसे करना चाहिये क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि और सर्वप्रिय है सैनिक अपना घर परिवार भी इस देश को मानते हैं और निरन्तर हमारी और देश रक्षा के लिये सीमा पर डटे रहते है, जरूरत पड़ने पर अपने प्राण तक आहूत कर देते हैं।
योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दिन पुलवामा में हमारे देश के सैनिक मातृभूमि की रक्षा में शहीद हो गए थे उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन करते हैं और “माय नेशन माय बेलेंटाइन” के माध्यम से युवाओं को ये संदेश देने का प्रयास कर रहे है कि हम सर्वाधिक प्रेम राष्ट्र और उनके सैनिकों से करें।
इस अवसर पर जय रोहाणी, हरीश ठाकुर, अतुल दुबे, राज भटनागर, राहुल कपूर, अर्णव तिवारी, अभिषेक पॉल, रौनक अग्रवाल, आयुष चौबे, प्रणय गुप्ता, शानू दुबे, आकाश गुप्ता, शुभम अरिहंत, दीपक मंगलानी, अविनाश चमकेल, अनिकेत रावत, प्रतीक पांडे, आशु रजक, सपन यादव, शरद विश्वकर्मा, ईशान नायक, मोहित चौबे, यशराज शर्मा, अभिषेक सराफ, अकील अहमद, किशन लालवानी, अंकित फ्रांसिस, अनिकेत चौरसिया, मयंक मिश्रा, गौरव मांझी, रोहन वैध, अर्पित दुबे, प्रियांश विश्वकर्मा, उमंग सोनी, गौरव चौरसिया, अभिषेक जायसवाल, शिवा रैकवार, शुभम रजक, राहुल तिवारी, सचिन यादव आदि उपस्थित थे।