जिले में बढ़ने लगी ठंड,15 डिग्री पहुंचा पारा : गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग,सर्दी -खांसी के बढ़े मरीज

सिवनी यश भारत:-जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम में बार- बार पविर्तन से पारा में उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से न्यूनजम तापतान में गिरावट होने से तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था। जबकि पिछले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा था।
तापमान में आ रही गिरावट:-
पारा में गिरावट होने और उत्तरी हवाओं के चलने से शाम होते ही ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं रात में ठंड बढ़ रही है। इससे लोगों को अब गर्म कपड़ों की आवश्यकता पड़ने लगी है। हालाकि अब भी दिन के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ इसी तरह का मौसम गया। बना रह सकता है। दिन में धूप सेंकने वाली ठंड अब तक नहीं पड़ रही है। इस समय अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सैल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया
गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग:-
ठंड बढ़ने के कारण गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। नगरपालिका और कोतवाली थाना के बीच तिब्बतियों की दुकानें लग गई है। पिछले सप्ताह तक यहां लोग कम भी पहुंच रहे थे लेकिन अब ठंड का असर प्रारंभ होने से बड़ी संख्या में लोग गर्म कपड़े लेने यहां पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की मांग और बढ़ेगी। गर्म कपड़ों की दुकान लगाने वालों ने बताया है कि पिछले वर्ष तक नंवबर के पहले पखवाड़े से ही ठंड प्रारंभ हो जाती थी लेकिन इस वर्ष कर्म ठंड पड़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री पर असर पड़ा है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने से गर्म कपड़ों की अच्छी बिक्री होगी।
सर्दी -जुखाम के बढ़ रहे मरीज:-
मौसम मो हो रहे उतार चढ़ाव से लोगो के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। और सर्दी-जुखाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं बच्चों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। और जिला अस्पताल सहित आठों विकास खण्ड के स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में सर्दी,खांसी,जुखाम,बुखार से पीड़ित लोग अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।