जबलपुर लोढा धाम पर सेवा करने आए युवक की दर्दनाक मौत: पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

जबलपुर, यशभारत। थाना खितौला अंतर्गत लोढा धाम में सेवा करने आए एक सेवादार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक अपने साथियों के साथ पिपरिया के नीचे वाले मोढ पर पैदल जा रहा था तभी बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, पूरा मामला जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि अंकित कुमार गुप्ता 23 वर्ष निवासी ग्राम कटंगीखुर्द थाना एनकेजे जिला कटनी ने बताया कि वह मजदूरी करता है उसके गांव में लोधा धाम वाले महराज जी का यज्ञ हुआ था उन्ही के साथ वह एवं उसके गांव के नरेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, जीवन लाल बर्मन लोढा आश्रम की सेवा करने आये थे । पीडि़त ने बताया कि जब वह ऊपर से नीचे की तरफ पैदल आ रहे थे तभी लोढा धाम कुर्रे पिपरिया के नीचे वाले मोड़ पर पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 1336 के चालक ने उसके साथ पैदल चल रहे नरेन्द्र सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे नरेन्द्र सिंह जमीन पर जमीन पर गिर गया । पीडि़त को इलाज हेतु शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर नरेन्द्र सिंह 24 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।







