जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में 16 साल की किशोरी का अपहरण : घर से बिना बताए हुई गायब, परिजनों ने कहा- किसी शोहदे ने बहलाया

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर में एक 16 साल की किशोरी के अपहरण के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। परिजन जब शाम को घर पहुंचे तो किशोरी घर से गायब थी। उन्होंने किशोरी की सहेलियों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। थकहार कर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर, किशोरी को दस्तयाब करने प्रयासरत है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा नगर, रामपुर निवासी पीडि़तों ने बताया कि उनकी 16 साल कि किशोरी को वह घर पर छोड़कर काम पर चले गए थे। लेकिन जब वापस आए तो किशोरी गायब थी। इतना ही नहीं परिजनों ने फोन भी लगाया, लेकिन फोन स्विच ऑफ हो गया । पुलिस किशोरी को लगातार खोजने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button