जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में हवाई फायरिंग से हड़कंप : 400 रुपये वसूलने मचाया कोहराम, जमकर गालीगलौच कर कई राउंड दागी गोलियां, एफआईआर ….देखें पूरा वीडियो…..

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा के रतन नगर में देर रात 400 रुपये के विवाद के चलते करीब आधा दर्जन आरोपियों ने कई राउंड गोलियां दागकर क्षेत्र में कोहराम मचा दिया। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों में दुबक गए। आरोपी जमकर गालीगलौच कर, हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिसके बाद पीडि़त थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

ब्रिजेन्द्र तिवारी एसआई ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संतोष ठाकुर ने शिकायत में कहा कि वह देर रात अपने घर के पास रतन नगर, पंजाब बैंक कॉलोनी के बाहर खड़ा था। तभी सत्यम रजक अपने साथियों के साथ आया और सूरज से रुपयों के लिए विवाद करने लगा। जिसके बाद उसने बीच बचाव किया तो आरोपी ने हथियार निकालकर कई राउंड गोलियां दागी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गोलियों की आवाज से सभी घरों में घुस गए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button