गांधीगंज में लाखों की चोरी, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कटनी, यशभारत। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधीगंज स्थित एक सुने मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर यहां से सोने चांदी के जेवरात एवं नगद रुपए लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय अनिल जैन अपने रिश्तेदार के यहां सागर गए थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने मकान के अंदर घुसकर बड़े ही इत्मिनान के साथ वारदात को अंजाम दिया। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जब कटनी वापस लौटे, तब उन्हें इस वारदात का पता चला। उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को खबर की। खबर मिलते हो सीएसपी नेहा पचीसिया एवं कोतवाली टीआई अजय सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर पड़ताल की। बताया जाता है कि अज्ञात चोर अलमारी में रखे लगभग 5 लाख रुपए नगद, 30 तोला सोने के जेवर और 5 किलो चांदी के जेवर लेकर रफू चक्कर हो गए। सीएसपी नेहा पचीसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।







