जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में बोरी में बंद टुकड़ों में मिली युवक की लाश : क्षेत्र में हड़कंप

 

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत रेलवे ट्रेक भूलन 90 क्वॉटर के पास एक युवक की बोरी में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आरोपियों ने पहले युवक की नृशंस हत्या की और फिर बाद में शव को टुकड़ों में काटकर उसे नाले मेें फेंक दिया। राहगीरों ने लहू से लथपथ बोरी देखी तो पुलिस को सूचित किया।फिलहाल पुलिस की जांच जारी है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है जो धनवंतरी चौकी का रहने वाला है। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटना स्थल पर लेागों को जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक युवक को अभिरक्षा में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button