जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में दो साल बाद पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़, साथियों ने हौसला अफजाई कियाः 21 पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता

 

200 copy

जबलपुर, यशभारत। पूरे दो साल बाद जबलपुर सहित संभाग के पुलिस कर्मी दौड़े । इनके दौड़ते ही साथियों ने हौंसला अफजाई किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मौका था 21 पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर का। यह प्रतियोगिता पूरे दो साल बाद आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में बालाघाट-अनूपपुर सहित अन्य जिलों से 19 टीमें शामिल हो रही है। प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागी शामिल होंगे 30 अप्रैल को प्रतियोगिता का समापन होगा। इसके बाद भोपाल में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी।

201 copy

बहुत अच्छी पहल, पुलिस कर्मियों में उत्साह
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि और कार्यक्रम शुभारंभ करने वाले पुलिस उपमहानिरीक्षक जबलपुर रेंज आरआर एस परिहार ने कहा पुलिस विभाग की यह बहुत अच्छी पहल है। ऐसी प्रतियोगिताएं होने से पुलिस कर्मियों में उत्साह बना रहता है। सभी प्रतिभागी अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करें यह बधाई देता हूं।

Untitled copy 2

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा
पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ बहुगुणा ने प्रतियोगिता शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों के अव्वल आने के बाद उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button