जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर पुलिस ने 2 साल बाद पकड़ा इनामी आरोपी : चाकूबाजी सहित अनेक गंभीर आरोप है दर्ज, पुलिस को चकमा देकर घर में चैन से सो रहा था

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर की घमापुर पुलिस ने दो साल बाद 5 हजार के इनामी आरोपी को उस वक्त दबोच लिया जब वह चैन से अपने घर में सो रहा था, आरोपी के खिलाफ अनेक गंभीर आरोप दर्ज है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में रेंटल कंपनी के मालिक प्रियजीत मिश्रा के साथ जमकर चाकूबाजी कर, पैर तोड़ दिया था जिसके बाद आरोपी की दहशत के चलते सपरिवार दिल्ली चले गए, तो वहीं डॉन बनने की चाहत में अनेक गंभीर अपराधों में लिप्त रहकर क्षेत्र में अपनी दहशत फैलाने वाले आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की ठाकुर उर्फ खिबड़ा पिता सुरेन्द्र सिंह 22 साल निवासी सिद्द बाबा वार्ड को पुलिस ने घेराबंदी कर उसके घर से दबोच लिया।

पुलिस को दे रहा था चकमा
आरोपी खिबड़ा अपराधों को अंजाम देने के बाद अनेक राज्यों में फरार काटता था, जिसके चलते पुलिस के हाथ से हमेशा बच निकलता था। दरमियानी रात पुलिस को मुखबिरों ने सूचना दी थी कि आरोपी अपने घर आया है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button