जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस जीती

जबलपुर यश भारत। जिले में चल रहे चार जनपद पंचायत अध्यक्षों के निर्वाचन में से सबसे प्रमुख जबलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों का परिणाम सामने आ गया है। जिसमें कांग्रेस समर्थित चंद्रकिरण दयानंद गिरी 5 मतों से विजई रही है उन्हें कुल 13 वोट मिले वहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 8 वोटों से संतोष करना पड़ा वहीं 1 मत निरस्त हो गया।