जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर के राजा का रात में 2 बजे तक निरीक्षणः फ्लाईओवर के कामकाज को देखने कलेक्टर निकले रात में

03

जबलपुर, यशभारत कलेक्टर डाॅक्टर इलैयाराजा टी शहर विकास को लेकर गंभीर है। जबलपुर का नाम उन शहरों में शामिल हो जो विकसित है इसके लिए लगातार कलेक्टर निरीक्षण-बैठकें कर रहे हैं। तमाम विभागों की समीक्षा की जा रही है। शहर कहां कमजोर है और कहां पर विकास की गति रूकी हुई है इसका पता लगाकर कलेक्टर कामकाजों को गति दे रहे हैं। जानकर हैरानी होगी कलेक्टर सोमवार की देररात शहर के दौर में निकलें और पूरे 4 घंटे रात में घूमकर विकास कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर के तबातोड़ निरीक्षण को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

012

जानकारी के अनुसार कलेक्टर डाॅक्टर इलैयाराजा टी ने सोमवार रात 11 बजे से 2 बजे तक फ्लाईओवर निर्माण का निरीक्षण किया। दमोह नाका से लेकर एलआईसी तक हो रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य को गति लाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि लाइटिंग की व्यवस्था की जाए, फ्लाईओवर निर्माण के कारण सड़कें जो खराब हुई है उसका सुधार कार्य कराया जाए। देखने में आ रहा है कि सड़कें बहुत खराब हो गई है गड्ढे हो चुकें है इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इन गड्ढों को भरा जाए। इसके अलावा बैरिकेटस की संख्या को बढ़ा दिया जाए जिससे इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को परेशानी न हो। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर फ्लाईओवर कार्य को समय सीमा पर पूरा किया जाए।

04

लोक निर्माण विभाग ने काम भी शुरू किया
लोक निर्माण विभाइ ईई गोपाल गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर के रात्रिकालीन दौरे के बाद कामकाज शुरू कर दिया गया है। सड़कें खराब है उनको सही कराया जा रहा है। गढ़ा रैम्प लाइनिंग को सही कराया गया है जिसके बाद से यातायात सुगम हो गया है। जहां-जहां सड़कें खराब है वहां भी काम शुरू कर दिया गया है। इसी तरह लाइटिंग भी कराई जा रही है।

07

 

01

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu