जबलपुर की हवाओं में घुली पश्चिमी गरमाहट, ठंड से मिली राहत

जबलपुर,यशभारत। उत्तरी हवाओं में घुली पश्चिमी गरमाहट से ठंड का असर कम हो गया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा ठंड का असर कम होता जा रहा है। लोग अब सूरज की गर्मी से पसीने से तरबतर भी होने लगे है। धूप की तेज तपन भी महसूस होने लगी है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तामपान जहाँ 28 डिग्री तक जा पहुंचा है वहीं न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री पर आ गया है। जिससे वातावरण में हल्की गर्मी महसूस की जाने लगी है। लोगों को कडाकें की ठंड से मुक्ति मिल गई है।
फिर बदल सकता है मौसम
हालांकि मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमालयीन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। वतज़्मान में पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर बना हुआ है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान में प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हो रहा है। इसी तरह 6 फरवरी से अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। इसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कही कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
हवाओ का रुख बदला
हवाओं का रुख उत्तरी से कभी दक्षिण-पश्चिमी तो कभी उत्तरी-पश्चिमी हो रहा है। धूप की चुभन बढऩे लगी है। मौसम विभाग की माने तो तापमान दो से तीन डिग्री तक अभी और बढ़ सकता है। इसके बाद
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव के बाद तापमान में दो से चार डिग्री गिर भी सकता है।






