WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर कलेक्टर का हाथ चूमकर वृद्वा इंग्लिश में बोली यू कम टू विजिट कान्हा : वृद्धा आश्रम पहुंचे कलेक्टर को देख बुजुर्गों की भर आई आखें, देखे वीडियो

 

 

जबलपुर, यशभारत। फीड दा हेड एंड देन,इट गो टू कान्हा फॉर वॉक, यू कम टू विजिट कान्हा। यश डिफनिटली मैं जरूर जाऊंगा। ऐसी बातें मेडिकल रोड स्थित वृद्धा आश्रम उस वक्त हुई जब कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी विश्व रेडक्रास दिवस के मौके पर पहुंचे। क्राइस्ट चर्च स्कूल में पढ़ी 72 साल की वृद्धा प्रलोचन कोर के पास जब कलेक्टर हालचाल जानने पहुंचे तो दोनों के बीच इंग्लिश में लंबी बातचीत हुई। वृद्धा ने इंग्लिश में बात करते हुए कलेक्टर का हाथ चूमा और आश्रम के पदाधिकारियों से कलेक्टर को चाय-नाश्ता कराने को कहा। कलेक्टर के आश्रम विजिट से बुजुर्गों में एक अलग उत्साह नजर आया सभी आंखें भर आई। बुजुर्गों ने कलेक्टर को आर्शीवाद देते हुए लंबी आयु की कामना की।

19 1

आई एम वैरी हेप्पी हेयर एगेन, एवरीवन टेक्स, गुड केयर

वृद्धा प्रलोचन कोर ने कलेक्टर से इंग्लिश में कहा कि आई एम वैरी हेप्पी हेयर एगेन, एवरीवन टेक्स, गुड केयर। मतलब वो यहां पर बहुत खुश है और सभी लोग उनक ध्यान रखते हैं। कलेक्टर ने आश्रम के अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौके पर यहां रहने वाले वृद्धजनों को पानी से लेकर अन्य किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

16 2

वृद्धा प्रलोचन कोर की इंग्लिश सुन कलेक्टर ने कहा वाह

वृद्धा प्रलोचन कोर क्राइस्ट चर्च की छात्रा थी। वृद्धा ने विवाह नहीं किया और समाज सेवा जुड़ गई। कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी इस बात से अनभिज्ञ थे कि आश्रम में इतनी तेजी इंग्लिश बोलनी वाले वृद्ध होंगे। बुजुगोज़्ं की छत्र-छाया में ही परिवार फलता-फूलता और समृद्ध बनता है।

15 2 scaled

बुजुर्गो की छाया ही परिवार को घर बनाती है

इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्गो की छाया ही परिवार को घर बनाती है। घर के बुजुर्ग न केवल प्रेरणा का स्त्रोत होते हैं बल्कि उनका अनुभव ही परिवार के लिए सफलता की सीढ़ी का काम करता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गो का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu