यश भारत डिंडोरी l आदिवासी जिला डिंडोरी में भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई हैं,घटना जबलपुर अमरकंटक मार्ग के ग्राम बिझोरी की बताई जा रही हैंl जहां बाइक और माल वाहक ऑटो की आमने सामने भिड़ंत हो गईं। बाइक में सवार तीन लोगों में एक युवक की मौत हो गई वही दो घायल है , वहीं घटना में माल वाहक ऑटो चालक की भी मौत हो गई।
डिंडोरी एसडीओपी सतीश द्विवेदी ने बताया कि घटना गाड़ासरई थाना क्षेत्र की ग्राम बिझौरी की हैं,घटना में दो लोगों की मौत हो गई हैं वही बाइक में तीन लोग सवार थे,बाइक चालक की मौत हुई है और उसमें सवार एक युवक और एक युवती घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय डिंडोरी में भर्ती किया गया हैं जिनका इलाज चल रहा हैं,वही घटना की आगे की कारवाई में गाड़ासरई पुलिस जुट गई हैं।
डिंडोरी जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ शुभम परोहा ने जानकारी दी है कि दो लोगों को मृत हालत में ही जिला अस्पताल लाया गया था और दो घायल है जिनमें एक युवक और एक युवती हैं,उन्हें सिर हाथ में चोट है,इलाज चल रहा हैं।
वही मृतकों में सुफल पड़ना उम्र 23 वर्ष निवासीपिंडरुखी,मृतक अरविंद परस्ते उम्र 22 साल निवासी बिलाईखार,घायलों में प्रियंका और सतीश बताए जा रहे है। मामले की जांच जारी है l