मध्य प्रदेशराज्य

जनपद सीईओ का आकस्मिक निधन : क्षेत्र में शोक की लहर

दमोह। जिले की जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष बागरी का दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। युवा और सक्रिय अधिकारी के अचानक चले जाने पर कोई यकीन नहीं कर पा रहे है।

 

बताया जा रहा है कि मूलतः जबलपुर निवासी मनीष बागरी को देर रात करीब 2 बजे तेंदूखेड़ा अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्तमान में उनका पार्थिव शरीर तेंदूखेड़ा अस्पताल में रखा गया है। अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button