मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : जंगल में नदी की रेत में मिला कंकाल : फॉरेंसिक जांच के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा ,  एसपी  ने कहा –  शिनाख्त के प्रयास जारी,  क्षेत्र में हड़कंप 

Table of Contents

मंडलाl जिले के कान्हा के जंगलों में एक बरसाती नदी की रेत के नीचे दबा एक कंकाल मिला है। खटिया थाना क्षेत्र में बुधवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, यह एक बरसाती नदी है, जिसमें बारिश के बाद पानी भरा रहता है। हालांकि, वर्तमान में नदी का पानी उतर चुका था। प्राथमिक जांच में यह कंकाल एक महिला का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मंडला एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कुछ स्थानीय लोगों ने कंकाल को अपने परिजन का होने की आशंका जताई है। पुष्टि डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। महिला की मौत के कारणों का खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह कंकाल बैगा टोला निवासी 45 वर्षीय पुटको बैगा का हो सकता है। पुटको बैगा अक्टूबर माह से जंगल से लापता थीं और इस संबंध में खटिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button