नरसिंहपुर lजंगल में गश्ती के दौरान वनरक्षक एवं चौकीदार पर बंदूक से फायर करने वाले 6 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है l
जानकारी के अनुसार वनरक्षक ऋषिकेश टैगौर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गश्त के दौरान ग्राम आमापानी खारी तालाब के पास तीन व्यक्ति राजा, अन्नू एवं सेवक मिले। रोकने पर उनके द्वारा एवं उनके साथियों द्वारा हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद आरोपियों ने वनरक्षक की मोटरसाइकिल को बंदूक की बट व कुल्हाड़ी से तोड़कर क्षतिग्रस्त किया और मौके से फरार हो गए।
टीम गठित की गई : प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी तेन्दूखेडा, श्री अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी एवं आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए थे।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में : आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साधनों एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सूचनाएं एकत्रित की गईं। इसके पश्चात संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी।
गिरफ्तार आरोपी : राजा उर्फ राजेन्द्र निवासी केरपानी, अभिषेक पटैल (लोधी ) हिरनपुर, रंजीत लोधी अनिल उर्फ अन्नी लोधी सेवक ठाकुर, कैलाश उर्फ वरउ नौरिया सभी निवासी ग्राम रमखिरिया।
Back to top button