जबलपुरमध्य प्रदेश

छोटी लाइन फाटक में कार्रवाई करने गए ननि अमले को अतिक्रमणकारियों ने घेरा : कहा- 20 साल से ठेला लगा रहे, आदेश की कॉपी दिखाएं….

 

जबलपुर, यशभारत। छोटी लाइन फाटक में आज गुरुवार दोपहर को अतिक्रमण हटाने गए अमले को अतिक्रमण कारियों ने घेरा लिया। जिसके बाद दोनों ही पक्षों में जमकर विवाद हुआ। अतिक्रमणकारियों का कहना था कि वह यहां पर 20 वर्षों से ठेला लगाकर व्यापार कर रहे है। ऐसे में उन्हें यहां से क्यों हटाया जा रहा है। जिसके बाद ननि अमले ने समझाईश देकर जैसे-तैसे मामला शांत कराया।

शहर की सुंदरता में अतिक्रमणकारियों ने ग्रहण लगाने में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी। हाल यह है कि तहां-तहां पसरे ठेले-टपरों ने मेन रोड में चलना भी दूभर कर दिया है। जिसके चलते आज अतिक्रमण दस्ता छोटी लाइन फाटक में वर्षों से जमे ठेले-टपरों को हटाने के लिए पहुंचा था। लेकिन यहां ठेला-टपरा संचालक, कार्रवाई से भड़क उठे। जिसके बाद जमकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी। मौके की नजाकत को देखते हुए कार्रवाई दल ने समझाईश देकर मामला शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button