कटनीमध्य प्रदेश

चौपाटी में होगा 51 फुट ऊंचे रावण महाराज के पुतले का दहन, अशोक विश्वकर्मा बने दशहरा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष, बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंपे गए दायित्व

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कटनी, यशभारत। श्री बजरंग उत्सव कमेटी के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयादशमी के पावन पर्व पर चौपाटी में 51 फुट ऊंचे रावण महाराज के विशाल पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा महोत्सव के आयोजन को लेकर शनिवार को इंडियन कॉफी हाऊस में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष समाजसेवी अशोक विश्वकर्मा को दशहरा महोत्सव कमेटी का अध्यक्ष मनेनीत किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री विश्वकर्मा का पुष्पहारों से स्वागत किया। बैठक में लगातार आठवे वर्ष आयोजित हो रहे दशहरा महोत्सव के आयोजन को लेकर आवश्यक विचार विमर्श करते हुए कमेटी का पुर्नगठन करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। जिसमे संरक्षक के रूप में दीपक सोनी टंडन,शशांक श्रीवास्तव,आशीष गुप्ता, संजीव सूरी,लक्ष्मण प्रसाद साहू, विष्णु प्रसाद साहू, श्रीराम चौरसिया, बालमुकुंद गुप्ता, सत्यदर्शन मिश्रा, संतोष शुक्ला, अनिल सिंह भट्टू, राजय रजक कार्यक्रम संयोजक अभिषेक ताम्रकार, अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष आकाश जायसवाल, नितिन सित्रे, भविष्य उसरेटे, सचिव संतोष पटेल, सहसचिव नीलेश गौतम, मनोज कस्तवार, कोषाध्यक्ष राहुल सुहाने शामिल है। आयोजन के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमे वरिष्ठ पत्रकार आशीष सोनी, अभिषेक गुप्ता, निखिल सित्रे, सौरभ रैकवार, आयुष पुरवार, भावेश रजक,शुभम अग्रवाल रावण निर्माण समिति के प्रभारी वीरेन्द्र ताम्रकार, सह प्रभारी ओम दुबे, प्रमोद केशरवानी,चंचल गुप्ता,अनुराज रजक,जितेन्द्र साहू,राजकुमार रजक राजू, दुर्गेश पटेरिया प्रचार प्रसार समिति में पत्रकार आशीष रैकवार एवं संजय खरे, अर्थ संग्रह समिति में रजनीश मिश्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति में आशीष कंदेले, सह प्रभारी सुरेश साहू शामिल है। बैठक में दीपक बिचपुरिया, मृदुल गुप्ता,अभिलेख ताम्रकार,विवेक ताम्रकार, राकेश कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। दशहरा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग से इस बार भी यह कार्यक्रम शहर में नया इतिहास रचेगा। रावण महाराज के पुतला दहन के साथ ही बुराईयों का भी अंत होगा। सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों दिए गए दायित्व को पूरा करने का प्रयास करें। वरिष्ठ पत्रकार आशीष सोनी ने कहा कि लगातार 8 वर्ष से आयोजित हो रहे इस आयोजन ने अब एक परंपरा का रूप ले लिया है। जब किसी कार्य में सफलता मिलती चली जाती है तो जबावदारी भी उतनी ही बढ़ती जाती है। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक ताम्रकार ने कहा कि इस बार कोशिश की जा रही है कि रावण महाराज का पुतला पंचमी तक तैयार हो जाए और नवमी को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक का संचालन बालमुकुंद गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन अभिषेक गुप्ता ने किया।

Screenshot 20240915 184543 WhatsApp2 Screenshot 20240915 184553 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu