देश

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कचहरी चौक से निकला पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से हल्की झड़प

IMG 20260930 WA0868

कटनी, यशभारत। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को कटनी में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुरानी कचहरी स्थित लक्ष्मीबाई स्मारक के पास एकत्रित हुए और पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी कचहरी से मार्च शुरू किया, जो सुभाष चौक, गोल बाजार, सिल्वर टॉकीज, झंडा बाजार, सराफा बाजार, जैन मंदिर, रुई बाजार और कपड़ा बाजार होते हुए पुनः सुभाष चौक, थाना तिराहा और स्टेट बैंक मार्ग से पुरानी कचहरी पहुंचा। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा तथा चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

मोदी और ज्ञानेश कुमार के मुखौटे लगाकर पहुंचे कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे लगाकर पैदल मार्च में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

पैदल मार्च के पुरानी कचहरी पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन समाप्त होने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई।

विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद से भी पहुंचे कार्यकर्ता

प्रदर्शन में कटनी शहर के अलावा विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे प्रदर्शन में कांग्रेस की जिला स्तर पर बड़ी भागीदारी दिखाई दी। प्रदर्शन में पूर्व विधायक बसंत सिंह, प्रियदर्शन गौर, विजय पटेल, गणेश राव, लल्ला महाराज, राजा जगवानी, गुड्डू द्विवेदी, अंशु मिश्रा, मौसूफ अहमद, विवेक गोल्डन पांडे, रंजीत सिंह, प्रेम बत्रा, मनोज गुप्ता, रजनी वर्मा, सौम्या रांधेलिया, अजय खटीक, आनंद पटेल, राजेश जाटव, जितू गुप्ता, अजय जैसवानी, श्रीराम कोल, प्रेमलाल रजक, मंजू निषाद, शशि यादव, सुमन रजक, गीता निषाद, रूपा तिवारी और सुमन सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।IMG 20260930 WA0861 IMG 20260930 WA0801 IMG 20260930 WA0852

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button