मध्य प्रदेशराज्य

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ ने ढाया कहर : नावों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, रामघाट और भरतघाट समेत सभी प्रमुख घाट जलमग्न

सतना lसतना के चित्रकूट में भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे रामघाट और भरतघाट समेत सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का पानी पुरानी लंका तिराहा और MPT तिराहा तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्थानीय नाविक फंसे हुए लोगों को नावों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। पुरानी लंका तिराहे पर सड़कों पर नावें चल रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह स्थिति 2003 की विनाशकारी बाढ़ की याद दिला रही है।

 

*गुप्त गोदावरी की गुफा जलमग्न*

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुप्त गोदावरी की गुफा पूरी तरह जलमग्न हो गई है। पहाड़ी इलाकों में बारिश का प्रकोप जारी है। मंदिर और आसपास की दुकानें भी पानी में डूब गई हैं।

 

*प्रशासन की अपील*

प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमों के साथ प्रशासन स्थितियों पर पूरी नजर बनाए हुए है। लोगों को नदी के आसपास के इलाकों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अनाउंसमेंट कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button